सहरसा में बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, 4 की हालत नाजुक

3/2/2024 3:08:59 PM

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के महिषी प्रखंड स्थित जलई थाना के गरौल गांव की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग में शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता से गरौल अपने गांव पहुंचे थे। सात मार्च को शादी थी और तीन मार्च को तिलक समारोह का कार्यक्रम था। शादी में भोजन तैयार करने के लिए कई गैस सिलेंडर मंगवाए गए थे। उसी में एक सिलेंडर लीक कर रहा था। जिसकी वजह से आग लग गई और सिलिंडर ब्लास्ट कर गया।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं, इस हादसे में एक साथ सात लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। इसमें चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static