Mahnar Assembly Seat: महनार विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/19/2020 1:46:32 PM

वैशालीः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक महनार विधानसभा सीट (Mahnar Assembly Seat) है। वैशाली जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि 2008 में हुए परिसीमण के बाद यह सीट अस्तित्व में आई। इस सीट पर साल 2010 में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के डॉ. अच्युतानंद चुनाव जीते। इसके बाद 2015 में बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) अलग-अलग मैदान में उतरी जिसमें जनता दल यूनाइटेड (JDU) को जीत मिली और उमेश सिंह कुशवाहा विधायक चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उमेश सिंह कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के डॉ. अच्युतानंद को 26 हजार 455 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। उमेश सिंह कुशवाहा को कुल 69 हजार 825 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे डॉ. अच्युतानंद को कुल 43 हजार 370 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेएपीएल (JAPL) के अमोद कुमार राय को कुल 5 हजार 425 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के डॉ. अच्युतानंद ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राम किशोर सिंह को 2 हजार 489 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। डॉ. अच्युतानंद को कुल 29 हजार 754 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम किशोर सिंह को कुल 27 हजार 265 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय मुंशी लाल राय को कुल 20 हजार 855 वोट मिले थे।

पिछले दो चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर एक बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) का तो एक बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा रहा है। पिछले चुनाव में जेडीयू (JDU) को राजद (RJD) और कांग्रेस (Congress) का भी समर्थन प्राप्त था लेकिन इस बार जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) एक साथ चुनाव लड़ रही है। जिस तरह से इस बार चुनाव में कई गठबंधन मौजूद है, ऐसे में किस पार्टी को जीत मिलेगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

Ramanjot