Lok Sabha Elections: शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, हेमंत सोरेन पर संशय बरकरार

3/15/2024 12:56:23 PM

Ranchi: लोकसभा चुनाव का इंतजार खत्म होने वाला है। खबर है कि ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग शनिवार दोपहर तारीखों का ऐलान कर देगा। वहीं, सूत्रों के मुताबिक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी लोकसभा इलेक्शन में चुनावी ताल ठोंकते नजर आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि खुद हेमंत सोरेन जेल से ही दुमका से चुनाव लड़ सकते हैं। उधर, इस बार के लोकसभा चुनाव में झारखंड के कई कद्दावर नेता के चुनाव न लड़ने की खबर है। कहा जा रहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में झारखंड के कई कद्दावर नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे, जिनमें से शिबू सोरेन का नाम भी सामने आया है। कहा जा रहा है कि शिबू सोरेन इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। अधिक उम्र होने के कारण वे क्षेत्र में सक्रिय भी नहीं हैं। उनकी जगह सोरेन परिवार के किसी सदस्य के चुनाव लड़ने की चर्चा है। खबर है कि खुद हेमंत सोरेन भी जेल से ही दुमका से चुनाव लड़ सकते हैं।

शिबू सोरेन के अलावा, बाबूलाल मरांडी, सुदर्शन भगत और हेमलाल मुर्मू जैसे दिग्गजों के भी चुनाव लड़ने पर संशय है। राज्य के एक और कद्दावर नेता हेमलाल मुर्मू हैं, जिनके भी चुनाव लड़ने पर संशय है। राजमहल से ही लगातार 2 बार चुनाव जीत चुके झामुमो के विजय हांसदा को ही वहां से इस बार भी टिकट मिलने की उम्मीद है। ऐसे में हेमलाल के चुनाव लड़ने पर संशय है।

Content Editor

Khushi