लोकसभा चुनाव 2024: LJP (R) ने अरुण भारती को घोषित किया प्रत्याशी, चिराग पासवान ने सिंबल देकर दी बधाई

3/27/2024 12:31:18 PM

 

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-40 अरुण भारती के नाम की घोषणा की गई। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने अरुण भारती को लोजपा का सिंबल देने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं अरुण भारती, चिराग पासवान के बहनोई है।



अरुण भारती ने पार्टी का सिंबल लेने के बाद एक्स पर ट्वीट कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी के द्वारा मुझे जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी का सिंबल प्रदान किया गया है। मैं पार्टी और राष्ट्रीय का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।



वहीं अरुण भारती ने आगे लिखा कि मैं पापा जी द्वारा दिखाए गए पद चिन्हों पर आगे बढूंगा और चिराग जी के नेतृत्व में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए अबकी बार 400 पार के लिए अपना योगदान दूंगा। जमुई के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। मुझे पूर्ण भरोसा है कि जमुई लोकसभा की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी।

Content Writer

Nitika