3 KM नहर खोदने वाले लौंगी भुइयां की खुली किस्मत, अब इस अभियान के बनेंगे ब्रांड एम्बेसडर

Friday, Sep 18, 2020-12:30 PM (IST)

गयाः बिहार सरकार 30 वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद तीन किलोमीटर तक नहर खोदने वाले गया जिला निवासी लौंगी भुइयां को पर्यावरण संरक्षण के महत्वाकांक्षी ‘जल-जीवन हरियाली' अभियान का ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) बनाएगी।
PunjabKesari

PunjabKesari


गया जिले के बांकेबाजार प्रखंड में कोठिलवा गांव के रहने वाले लौंगी भुइयां ने 30 वर्ष तक कड़ी मेहनत कर तीन किलोमीटर तक नहर खोद डाली। इस कार्य के लिए उन्हें लोग तरह-तरह से सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही उनकी प्रशंसा भी कर रहे हैं। बिहार के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने भुइयां के लोक कल्याणकारी कार्य को देखते हुए गुरुवार को कहा कि लौंगी भुइयां के इस महान कार्य को देखते हुए उन्हें जल-जीवन-हरियाली अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया जाएगा। साथ ही सरकार उन्हें सम्मानित भी करेगी।
PunjabKesari

PunjabKesari
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जिस तरह से दशरथ मांझी ने 22 वर्षों तक पहाड़ काटकर सुगम रास्ता बनाया और दुनिया में एक मिसाल कायम की। उन्हीं के रास्ते पर चलकर लौंगी भुइयां ने भी एक बड़ा कार्य किया है। हम उनके इस कार्य को सलाम करते हैं। यह दर्शाता है कि द्दढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत बड़े से बड़ा काम किया जा सकता है। इससे न सिर्फ राज्य बल्कि देश का नाम रोशन होता है। मंत्री ने कहा कि लौंगी भुइयां का यह काम और लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। यदि कोई भी व्यक्ति मन में द्दढ़ संकल्प कर ले तो वह कोई भी कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के सामने कोई कार्य बड़ा नहीं हो सकता, बस जरूरत है द्दढ़ इच्छाशक्ति की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Related News

static