लालू यादव ने रघुवंश प्रसाद को लिखा पत्र, कहा- आप कही नहीं जा रहे हैं

9/10/2020 6:23:12 PM

 

पटना/रांचीः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे चुके रघुवंश प्रसाद सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने रघुवंश प्रसाद से कहा कि जब आप ठीक हो जाएंगे, हम एक बार फिर बात करेंगे। आप कही नहीं जा रहे हैं।
PunjabKesari
दरअसल, दिल्ली एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद ने गुरुवार को अपना इस्तीफा एक सादे कागज पर लिखकर भेज दिया है। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव को संबोधित करते हुए लिखा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे-पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं। पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आमजनों ने बड़ा स्नेह दिया। मुझे क्षमा करें। रघुवंश प्रसाद सिंह दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाजरत हैं। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं।

बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह राजद में रामा सिंह की एंट्री की खबरों को लेकर नाराज चल रहे थे और उन्होंने इसका पुरजोर विरोध भी किया था। यही कारण है कि रामा सिंह को अभी तक राजद में जगह नहीं मिल सकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static