JDU के खुला अधिवेशन में ललन सिंह का ने किया बड़ा दावा तो गिरिराज सिंह ने CM नीतीश पर साधा निशाना, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें

12/12/2022 6:22:20 AM

 

पटनाः जेडीयू के खुला अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 2024 चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में लोकसभा चुनाव में 40 में 40 सीट जीतेंगे और भाजपा मुक्त भारत बनाएंगे। वहीं केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार की जनता अब नीतीश कुमार से ऊब चुकी है और बिहार में निरंकुशता बढ़ती दिख रही है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

JDU का खुला अधिवेशन, ललन सिंह ने 2024 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
राजधानी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हाल में जेडीयू की ओर से खुला अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, संसदीय बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा सहित समेत कई नेता मौजूद रहे। जदयू नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया।

गिरिराज सिंह ने कहा- अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऊब चुकी है बिहार की जनता
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार की जनता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऊब चुकी है और बिहार में निरंकुशता बढ़ती दिख रही है।

'देश मांगे नीतीश कुमार'...जदयू ने जारी किया 2023 का कैलेंडर
शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ललन सिंह को एकबार फिर से सर्वसम्मति से जदयू का अध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक पूरी तरह जदयू के मिशन 2024 पर रहा। फिर से एकबार जदयू की ओर से सभी विपक्षो को एकजुट कर नीतीश कुमार को पीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करने की हैं।

गुजरात में JDU उम्मीदवार ने सबसे कम वोट लाने का बनाया रिकॉर्डः सुशील मोदी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जहां भाजपा ने गुजरात में 156 सीट जीतकर रिकॉर्ड कायम किया वहीं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उम्मीदवार ने राज्य में सबसे कम वोट लाने का रिकॉर्ड बनाया है।

छापेमारी के दौरान एक घर से 5 लाख रुपए का स्मैक बरामद
बिहार में अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र से पुलिस ने पांच लाख रुपए के स्मैक के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि सूचना मिली थी कि मजरख गांव निवासी मोहम्मद शरीफ के घर पर मादक पदार्थों की बिक्री होती है। उसके यहां नेपाल एवं आसपास के स्थानीय लोग आकर मादक पदार्थों का सेवन करते हैं...

जदयू के खुला अधिवेशन में कुशवाहा ने की सीएम की तारीफ
जदयू के खुला अधिवेशन में संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि कर्पूरी के अरमानों को नीतीश के नेतृत्व में दिल्ली तक पहुंचाना है। 6 महीना हम संघर्ष करेंगे और फिर नीतीश जी के नेतृत्व में लाल किला पर कब्जा करेंगे।

जनता लोकतंत्र की हनुमान, शक्तियों का एहसास दिलाने के लिए जामवंत जरुरीः प्रशांत किशोर
जन सुराज पदयात्रा के 71वें दिन की शुरुआत जतवालिया पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ जतवालिया से निकल कर तिलहारा कला, बरवाहा फतेह मोहम्मद, सिसनी, बड़ा हरदिया, भगवानपुर, भखरी पंचायत से होते हुए ढाका से सटे चिरैया प्रखंड के रुपहारा पंचायत में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे। दिनभर पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने स्थानीय लोगों के साथ 5 आमसभाओं को संबोधित किया।

नागालैंड में चुनाव जीत कर जदयू को बनाएंगे राष्ट्रीय पार्टीः केसी त्यागी
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने खुला राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर बड़ी जिम्मेवारी आई है। फरवरी के महीने नागालैंड का चुनाव है वहां हम जीत कर पार्टी को राष्ट्रीय बनाएंगे और मार्च में दिल्ली में सम्मेलन करेंगे।

बेगूसराय सदर अस्पताल में 2 शराबियों ने किया घंटों हंगामा
यूं तो बिहार में शराबबंदी है, लेकिन इसकी सच्चाई एक बार फिर सामने आई है। बिहार के बेगूसराय जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो शराबबंदी कानून की पोल खोल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब के नशे में धुत्त 2 लोगों ने सदर अस्पताल में घंटों हंगामा किया।

जल्द ही क्षेत्रीय पार्टी से निकलकर राष्ट्रीय पार्टी बनेगी जदयूः CM नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड(जदयू) की पहचान अब जल्द ही क्षेत्रीय पार्टी से निकलकर राष्ट्रीय पार्टी के रूप में होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static