Kurtha Assembly Seat II कुर्था विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/10/2020 12:41:02 PM

अरवलः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक कुर्था विधानसभा सीट (Kurtha assembly seat) है। अरवल जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव हुए और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के रामचरण सिंह यादव चुनाव जीते। इसके बाद 1957 में कांग्रेस (Congress के कामेश्वर शर्मा विधायक चुने गए। 1962 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने एक बार फिर से वापसी की और रामचरण सिंह यादव एक बार फिर विधायक चुने गए। 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और 1969 में सोशित समाज दल के जगदेव प्रसाद ने जीत हासिल की। 1972 में यह सीट फिर कांग्रेस के खाते में आई और रामाश्रय प्रसाद सिंह विधायक चुने गए।1977 में सोशित समाज दल की तरफ से नागमणि चुनाव जीते।

1980 में जनता पार्टी के सहदेव प्रसाद यादव विधायक चुने गए। तो 1985 में एक बार फिर से नागमणि निर्दलीय ही चुनाव जीते गए। 1990 में जनता दल (Janta Dal) के मुद्रिका सिंह यादव और 1995 मेंसहदेव प्रसाद यादव चुनाव जीते। 2000 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस सीट पर कब्जा जमाया और शिव बचन यादव चुनाव जीते। 2005 में लोजपा (LJP) की सुचित्रा सिन्हा चुनाव जीतीं। 2010 और 2015 में यह सीट जदयू (JDU) के खाते में है और सत्यदेव सिंह लगातार दो बार से विधायक चुने जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सत्यदेव सिंह ने बीएलएसपी (BLSP) के अशोक कुमार वर्मा को 14 हजार 119 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अशोक कुमार वर्मा को कुल 43 हजार 676 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अशोक कुमार वर्मा को कुल 29 हजार 557 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी (BSP) के राजेंद्र यादव को कुल 8 हजार 896 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सत्यदेव सिंह ने राजद के शिव बचन यादव को 9 हजार 493 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। सत्यदेव सिंह को कुल 37 हजार 633 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे शिव बचन यादव को कुल 28 हजार 140 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एनसीपी (NCP) के अशोक कुमार को कुल 5 हजार 461 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड(JDU) की सुचित्रा सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सहदेव प्रसाद यादव को 12 हजार 792 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। सुचित्रा सिन्हा को कुल 31 हजार 372 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे सहदेव प्रसाद यादव को कुल 18 हजार 580 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के अंजनी कुमार को कुल 11 हजार 445 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार जनता दल यूनाइटेड(JDU) को जीत मिली है। इस बार बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक बार फिर से चुनावी मैदान में है। ऐसे में NDA का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर दिखाई दे रहा है लेकिन किस पार्टी को जीत मिलेगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static