Kumhrar Assembly Seat: कुम्हरार विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/16/2020 5:15:32 PM

पटनाः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक कुम्हरार विधानसभा सीट (Kumhrar Assembly Seat) है। पटना जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि इस सीट का 2010 से पहले नाम पटना सेंट्रल था। साल 1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी के मोहम्मद शाहबुद्दीन विधायक चुने गए। 1980 में यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गई और शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव विधायक चुने गए। 1985 में कांग्रेस (Congress) के अकिल हैदर चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

1990 में फिर से यह सीट बीजेपी (BJP) के खाते में आई और सुशील कुमार मोदी विधायक चुने गए। इसके बाद 1995 और 2000 में भी सुशील कुमार मोदी ही विधायक चुने गए। फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005, 2010 और 2015 में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अरुण कुमार सिन्हा चुनाव जीते। बता दें कि अरुण कुमार सिन्हा लगातार चार बार से विधायक हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अरुण कुमार सिन्हा ने कांग्रेस (Congress) के अकिल हैदर को 37 हजार 275 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अरुण कुमार सिन्हा को कुल 87 हजार 792 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अकिल हैदर को कुल 50 हजार 517 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे एसएचएस (SHS) के सुमित रंजन सिन्हा को कुल 3 हजार 123 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अरुण कुमार सिन्हा ने लोजपा (LJP) के मो. कमाल परवेज को 67 हजार 808 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अरुण कुमार सिन्हा को कुल 83 हजार 425 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे मो. कमाल परवेज को कुल 15 हजार 617 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के कपिलदेव प्रसाद यादव को कुल 9 हजार 254 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अरुण कुमार सिन्हा ने एनसीपी (NCP) के अकिल हैदर को 60 हजार 40 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अरुण कुमार सिन्हा को कुल 89 हजार 614 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अकिल हैदर को कुल 29 हजार 574 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई (CPI) के मोहन प्रसाद को कुल 2 हजार 962 वोट मिले थे।

पिछले चार चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है और अरुण कुमार सिन्हा लगातार जीत रहे हैं। लेकिन जिस तरह से इस बार चुनाव में कई गठबंधन मौजूद है। ऐसे में किस पार्टी को जीत मिलेगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

Ramanjot