Bihar: मोदी कैबिनेट में विभागों के बंटवारा..जानिए बिहार के किस मंत्री को मिला कौन-सा विभाग?

6/11/2024 11:02:39 AM

पटनाः नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली तीसरी सरकार में मंत्रियों का विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इनमें अधिकांश प्रमुख कैबिनेट मंत्रियों ने पिछली भाजपा सरकार में उनके पास रहे विभागों को बरकरार रखा है। वहीं बिहार से भी जिन आठ नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिली है, उनमें छह नए चेहरे हैं जबकि दो पुराने चेहरे गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय हैं। 

दरअसल, बिहार के आठ सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इनमें बीजेपी से चार, जेडीयू से दो, एलजेपीआर से एक और हम से जीतन राम मांझी शामिल हैं। इन मंत्रियों में चार कैबिनेट और चार राज्य मंत्री बनाए गए हैं। भाजपा के नित्यानंद राय को गृह राज्य मंत्री, गिरिराज सिंह (भाजपा) को कपड़ा मंत्री, सतीश चंद्र दुबे (भाजपा) को कोयला और खनन राज्य मंत्री और राज भूषण चौधरी (भाजपा) को जलशक्ति राज्य मंत्री बनाया गया है।  

जानें किस नेता को मिला कौन-सा मंत्रालय-

नेता मंत्रालय
नित्यानंद राय (BJP) गृह राज्यमंत्री
गिरिराज सिंह (BJP) कपड़ा मंत्रालय
सतीश चंद्र दुबे (BJP) कोयला एवं खनन राज्यमंत्री
राज भूषण चौधरी (BJP) जलशक्ति राज्यमंत्री
ललन सिंह (JDU) पंचायती राज, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय
रामनाथ ठाकुर (JDU) कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
जीतन राम मांझी (HAM) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME)
चिराग पासवान (LJPR) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय


इसी तरह ललन सिंह (जदयू) को पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, रामनाथ ठाकुर (जदयू) को कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री, जीतन राम मांझी (हम) को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्री (MSME) एवं चिराग पासवान (लोजपा-रामविलास) को खाद्य प्रसंस्करण विभाग मिला है। बता दें कि गिरिराज सिंह एवं नित्यानंद राय पहले भी केंद्र में सरकार में मंत्री रह चुके हैं। गिरिराज सिंह 2014 में केंद्रीय राज्य मंत्री और 2019 में केंद्रीय मंत्री रहे थे। वहीं नित्यानंद राय 2019 में केंद्रीय राज्य मंत्री बने थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static