Bihar Diwas: खड़गे-राहुल ने बिहार दिवस पर प्रदेश के लोगों को दी बधाई, राज्य को बताया ''लोकतंत्र की जननी''

3/22/2024 1:42:19 PM

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार को लोकतंत्र की जननी बताते हुए बिहार के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व आम चुनाव सामने है और इसमें बिहार की जनता को लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाना है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'बिहार दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। बिहार से ही गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों की आवाज बुलंद की थी। आज फिर वो समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र सुरक्षित करना है और संविधान को बचाने के लिए अनुकूल भूमिका निभानी है।'


वहीं राहुल गांधी ने कहा, 'सभ्यता और एक समृद्ध इतिहास के धनी बिहार ने सदियों से भारत का ज्ञान पुंज बन कर देश को दिशा दिखाई है। बिहार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।'

 

 

 

Content Writer

Ramanjot