Khajauli Assembly Seat: खजौली विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/28/2020 3:48:33 PM

मधुबनीः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक खजौली विधानसभा सीट (Khajauli Assembly Seat) है। मधुबनी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि इस सीट पर पहली बार साल 1951 में हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) के अहमद सकूर को जीत मिली थी। 1957-1962 में फिर से यह सीट कांग्रेस (Congress) के खाते में गई और दोनों बार सकूर अहमद विधायक चुने गए। 1967-1969 में दोनों बार इस सीट 5पर पीएसपी के नरमेद्श्वर सिंह आजाद को जीत मिली। 1972 में कांग्रेस (Congress) के महेंद्र नारायण झा ने बाजी मारी। 1977 में इस सीट पर जनता पार्टी का कब्जा रहा और राम करण पासवान विधायक बने। 1980 में सीपीआई (CPI) के राम लषण राम रमण को जीत मिली।

इसके बाद 1985-1990 में फिर से यह सीट कांग्रेस (Congress) के खाते में गई। दोनों बार विलायत पासवान को जीत मिली। 1995 में सीपीआई (CPI) के राम लषण राम रमण फिर से विधायक चुने गए। 2000 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राम लषण राम रमण ने बाजी मारी। 2005 फरवरी- 2005 अक्टूबर में यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गई और रामप्रीत पासवान को जीत हासिल हुई। 2010 में भी इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ही कब्जा रहा और अरुण शंकर प्रसाद जीते 2015 में राष्ट्रीट जनता दल (RJD) के सीताराम यादव विधायक चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सीताराम यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अरुण शंकर प्रसाद को 11 हजार 457 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। सीताराम यादव को कुल 71 हजार 532 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे अरुण शंकर प्रसाद को 60 हजार 81 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे अमरूद्दीन को कुल 7 हजार 568 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अरुण शंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सीताराम यादव को 10 हजार 713 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अरुण शंकर प्रसाद को कुल 44 हजार 959 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजद के सीताराम यादव को कुल 34 हजार 246 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे अमरूद्दीन को 17 हजार 816 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रामप्रीत पासवान ने लोक जन शक्ति पार्टी (LJP) के राम लषण राम रमण को 8 हजार 140 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। रामप्रीत पासवान को कुल 37 हजार 827 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजद के राम लषण राम रमण को कुल 29 हजार 687 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे कृपा नंद झा को कुल 9 हजार 726 वोट मिले थे।

पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर एक बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बाजी मारी। वहीं दो बार यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गई। लेकिन इस बार इस सीट पर किस पार्टी को जीत हासिल होती है, यह तो चुनाव परिणाम ही तय करेंगे।

Ramanjot