Khagaria Assembly Seat: खगड़िया विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/18/2020 11:37:40 AM

खगड़ियाः बिहार का खगड़िया विधानसभा सीट (Khagaria Assembly Seat) खगड़िया लोकसभा के तहत आता है। 1951 से ही खगड़िया सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट द्वारिका प्रसाद ने खगड़िया में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीत हासिल की थी। वहीं 1957 और 1962 में कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट के तौर पर लगातार 2 बार केदार नारायण सिंह आजाद ने जीत का परचम लहराया था।

1967 और 1969 में खगड़िया में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट राम बहादूर आजाद ने जीत हासिल की थी। 1972 में खगड़िया से भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट रामशरण यादव ने जनता का भरोसा हासिल किया था। वहीं 1977 के चुनाव में यहां से निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर रामशरण यादव ने जीत हासिल की थी। 1980 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में एक बार फिर रामशरण यादव ने जनता पार्टी की टिकट पर फिर से जीत हासिल की थी।

वहीं 1985 में यहां से कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट के तौर पर सत्यदेव सिंह ने जीत हासिल की थी। इसके बाद खगड़िया सीट से 1990 में रणवीर यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1995 में खगड़िया में हुए चुनाव में बीजेपी (BJP) की कैंडिडेट चंद्रमुखी देवी ने जीत हासिल किया था। 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सीपीएम के कैंडिडेट के तौर पर योगेंद्र सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 2005, 2010 और 2015 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडिडेट पूनम देवी यादव ने लगातार तीन बार जीत का परचम लहराया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में खगड़िया सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर पूनम देवी यादव ने जीत हासिल की थी। पूनम देवी यादव ने चुनाव में 64 हजार 767 वोट हासिल किया था। वहीं हम (HAM) के कैंडिडेट राजेश कुमार को 39 हजार 202 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से पूनम देवी यादव ने राजेश कुमार को 25 हजार 565 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप (JAP) के कैंडिडेट मनोहर कुमार यादव, 12 हजार 791 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में खगड़िया सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट पूनम देवी यादव ने जीत हासिल की थी। पूनम देवी यादव ने 48 हजार 841 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट सुशीला देवी ने 21 हजार 988 वोट हासिल किया था। इस तरह से पूनम देवी यादव ने सुशीला देवी को 26 हजार 853 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट धर्मेंद्र कुमार, 15 हजार 237 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में खगड़िया सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट पूनम देवी यादव ने जीत हासिल की थी। पूनम देवी यादव ने 37 हजार 899 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीएम (CPM) कैंडिडेट गीता यादव को 26 हजार 845 वोट मिला था। इस तरह से पूनम देवी यादव ने गीता यादव को 11 हजार 54 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट सत्यदेव सिंह, 10 हजार 502 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static