Karakat Assembly Seat: काराकाट विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/9/2020 3:15:54 PM

रोहतासः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक काराकाट विधानसभा सीट (Karakat Assembly Seat) है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1967 में विधानसभा के चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) हुए और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के तुलसी सिंह यादव चुनाव जीते। इसके बाद 1969 में भी संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के ही तुलसी सिंह यादव दोबारा चुनाव जीते। 1972 में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) की मनोरमा पांडेय चुनाव जीतीं। 1977 में जनता पार्टी के त्रिभुवन सिंह विधायक चुने गए तो 1980 में एक बार फिर से तुलसी सिंह यादव चुनाव जीते लेकिन इस बार वो जनता पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में थे।

1985 में कांग्रेस (Congress) की शशि रानी मिश्रा विधायक बनीं। इसके बाद 1990 और 1995 में जनता दल के तुलसी सिंह यादव लगातार दो बार विधायक चुने गए। 2000 और 2005 में सीपीएमएल के अरुण सिंह विधायक चुने गए। 2010 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राजेश्वर राज विधायक चुने गए जबकि 2015 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संजय यादव चुनाव जीते।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संजय कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राजेश्वर राज को 12 हजार 119 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। संजय कुमार सिंह को कुल 59 हजार 720 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेश्वर राज को कुल 47 हजार 601 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल के अरुण सिंह को कुल 23 हजार 534 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राजेश्वर राज ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुन्ना राय को 11 हजार 415 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। राजेश्वर राज को कुल 49 हजार 751 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे मुन्ना राय को कुल 38 हजार 336 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल के अरुण सिंह को कुल 23 हजार 179 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर सीपीएमएल के अरुण सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राजेश्वर राज को 13 हजार 546 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अरुण सिंह को कुल 36 हजार 721 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेश्वर राज को कुल 23 हजार 175 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे राजद के आनंद कुमार सिंह को कुल 20 हजार 207 वोट मिले थे।

पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर हर बार अलग-अलग पार्टी को जीत मिली है। इस बार इस सीट पर किस पार्टी को जीत मिलेगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

Ramanjot