Kahalgaon Assembly Seat: कहलगांव विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

9/28/2020 1:16:04 PM

भागलपुरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक कहलगांव विधानसभा सीट (Kahalgaon Assembly Seat) है। भागलपुर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र भागलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव हुए। उस वक्त से ही इस सीट पर एक प्रकार से कांग्रेस (Congress) का बोलबाला रहा है। 1951 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस (Congress) के रामजन्म महतो विधायक (MLA) चुने गए थे। इसके बाद से 1967 तक लगातार कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा। 1967 में सीपीआई से कांग्रेस (Congress) को शिकस्त मिली लेकिन अगले ही चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने फिर से वापसी की और उसके बाद लगातार 3 चुनावों में उसे जीत मिली, हालांकि इसके बाद कांग्रेस (Congress) के लिए बुरा दौर शुरु हुआ। साल 1985,1990 और 1995 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) को यहां पर लगातार 3 बार हार मिली। 2000 में कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर से वापसी की और सदानंद सिंह चुनाव जीते। इसके बाद 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में भी उन्हें जीत मिली लेकिन 2005 के अक्टूबर में हुए उपचुनाव में उन्हें जेडीयू (JDU) के अजय कुमार मंडल के हाथों हार का सामना करना पड़ा, हालांकि इसके बाद साल 2010 और 2015 में कांग्रेस के सदानंद सिंह को ही जीत मिली।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) के सदानंद सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी के नीरज कुमार मंडल को 21 हजार 229 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। सदानंद सिंह को कुल 64 हजार 981 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे नीरज कुमार मंडल को कुल 43 हजार 752 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय पवन कुमार यादव को कुल 26 हजार 510 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदानंद सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) की कहकशां परवीन को 8 हजार 935 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। सदानंद सिंह को कुल 44 हजार 936 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं कहकशां परवीन को कुल 36 हजार 1 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे राजद (RJD) के शोभाकान्त मंडल को कुल 26 हजार 226 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अजय कुमार मंडल ने कांग्रेस के सदानंद सिंह को 13 हजार 572 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अजय कुमार मंडल को कुल 58 हजार 640 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे सदानंद सिंह को कुल 45 हजार 68 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के सिकंदर जमाल को कुल 12 हजार 779 वोट मिले थे।
PunjabKesari
इस सीट के पिछले कुछ परिणामों पर नजर डालें तो यहां कांग्रेस का ही बोलबाला रहा है लेकिन 2015 के चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो उस वक्त कांग्रेस (Congress) को जदयू (JDU) और राजद (RJD) का भी साथ मिला था। इसके बावजूद लोजपा (LJP) दूसरे नंबर पर रही थी। इस बार जदयू बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और अभी तक लोजपा भी NDA का ही हिस्सा है। अगर लोजपा NDA से अलग नहीं होती है तो निश्चित रूप से इस सीट पर इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, हालांकि जीत किसकी होगी इस बारे में अभी कुछ भी कहना काफी मुश्किल होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static