वैशाली में CM नीतीश पर बरसे JP नड्डा, कहा- उन्होंने बिहार की जनता को दिया धोखा, प्रजातांत्रिक तरीके से देंगे जवाब

1/3/2023 4:36:12 PM

वैशालीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा क्षेत्र वैशाली के पेरू हाई स्कूल में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया है। प्रजातांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया जाएगा।



भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ा रहे थे कि देश का प्रधानमंत्री लाल किले से शौचालय की बात कर रहा है। कांग्रेसी इसलिए मजाक उड़ा रहे थे क्योंकि उन्होंने गरीबी देखी ही नहीं थी। आज 12 करोड़ बहनों को इज्जत घर नरेंद्र मोदी ने दिया है।



वहीं जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश जी ने जो भी फैसला किया वो उनको मुबारक वे जाने कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। उन्होंने बिहार की जनता के जनादेश का निरादर किया है, अपमान किया है और उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया है। प्रजातांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया जाएगा।

Content Writer

Nitika