विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में बड़ा फेरबदल, निर्वाचन आयोग ने DGP अनुराग गुप्ता को हटाने का दिया आदेश

Saturday, Oct 19, 2024-04:58 PM (IST)

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता के खिलाफ पूर्व के चुनावों में शिकायतों के ‘इतिहास' के कारण उन्हें तत्काल पद से हटाने का शनिवार को निर्देश दिया है।

पिछले चुनावों में मिली शिकायतों के आधार पर उठाया गया कदम
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चुनावों में गुप्ता के खिलाफ शिकायतों के इतिहास और आयोग द्वारा की गयी कार्रवाई के आधार पर उन्हें हटाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक का कार्यभार अब कैडर में डीजीपी स्तर के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को सौंपा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार को आज शाम 7 बजे तक इन निर्देशों का अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। साथ ही झारखंड सरकार को 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजे तक सीनियर आईपीएस अधिकारियों का पैनल सौंपना है। सूत्रों ने बताया कि अनुराग के खिलाफ पिछले चुनाव में काफी शिकायतें मिली थीं।

बता दें कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। जानकारी के अनुसार झारखंड के नए डीजीपी के रूप में अजय सिंह को दोबारा प्रभार दिया जा सकता है। अजय सिंह फिलहाल सबसे सीनियर मोस्ट आईपीएस अधिकारी हैं। अनुराग गुप्ता के डीजीपी बनने से पूर्व अजय सिंह ही झारखंड के डीजीपी थे। वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static