Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बीच CM चंपई ने मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात

2/18/2024 4:10:58 PM

Ranchi: झारखंड में कांग्रेस (Congress) के नाराज विधायक बीते शनिवार की शाम दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी बीते शनिवार को दिल्ली रवाना हुए। यहां सीएम चंपई ने आज यानी रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।



क्यास लगाए जा रहे हैं कि चंपई सोरेन और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर बातचीत हुई है। साथ ही झारखंड में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी का मामला आलाकमान तक पहुंच चुका है और इस मुद्दे पर भी चर्चा संभवत: हुई होगी। दोनों नेताओं के साथ झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे। इसके अलावा झामुमो महासचिव भी मुलाकात के दौरान उपस्थित थे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, 'सरकार बनने के बाद मैं पहली बार दिल्ली आया और यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। जब चंपई से कांग्रेस विधायकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "...यह उनकी पार्टी का मामला है और वे बात करेंगे..."

झारखंड कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर कहते हैं, "उनके पास अपने निर्वाचन क्षेत्रों और पार्टी से संबंधित कुछ मुद्दे हैं, वे सरकार से नाराज नहीं हैं। वे पार्टी नेतृत्व से मिलेंगे।" और उनके मुद्दों को हल करने का प्रयास किया जाएगा..."। 

Content Editor

Khushi