बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका, जीतन राम मांझी ने छोड़ा साथ
Thursday, Aug 20, 2020-03:38 PM (IST)
पटनाः बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, जीतन राम मांझी महागठबंधन से अलग हो गए हैं। उनकी पार्टी ने गठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया है। मांझी की पार्टी की कोर कमेटी ने ये फैसला लिया है।
जानकारी के अनुसार, हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उन्होंने महागठबंधन से अलग होने का फैसला ले लिया है। माना जा रहा है कि अब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश की पार्टी जदयू में शामिल हो सकते हैं।
हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि मांझी की पार्टी जदयू के साथ आएगी या नहीं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार और मांझी के बीच बातचीत हो चुकी है।

