इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फंसे पेंच पर JDU बोली- ''उन लोगों का तो पहले ही हिट विकेट हो चुका''

3/24/2024 11:32:36 AM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फंसे पेंच पर जेडीयू सांसद संजय झा ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम लोग शुरू से ही I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार देख रहे थे। अब वह और बड़ा हो गया है। चुनाव लड़ने से पहले ही उनकी परिस्थितियों ने उन्हें हिट विकेट करवा दिया है।

संजय झा ने आगे कहा कि सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच आपसी सहमति बनी नहीं और हमारे यहां देखिए कितने आराम से दिल्ली में सारे बातों पर फैसला होते हुए सीट का बंटवारा भी हो गया।‌ अब मात्र हमें अपने सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा करनी है जो जल्द ही हो जाएगा। लेकिन सामने जो लोग हैं, चुनाव लड़ने से पहले ही उनकी परिस्थितियों ने उन्हें हिट विकेट करवा दिया है। 

वहीं कांग्रेस के 19 विधायकों के होने के बाद भी कांग्रेस को राजद ने हाशिये पर रखा है। इस पर जेडीयू राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि वह तो वही लोग बताएंगे, मगर जिस तरह से इंडिया गठबंधन की बिहार में स्थिति बनी हुई। ऐसे में जीत का दावा करने वाले इंडिया गठबंधन का आगे क्या होगा आप खुद ही समझिए।

Content Writer

Ramanjot