"दावे के हिसाब से महागठबंधन की 10 लाख की रैली निकली फर्जी", जन विश्वास महारैली पर बोले जदयू नेता नीरज कुमार

3/4/2024 12:53:46 PM

पटना: राजद की जन विश्वास महारैली (Jan Vishwas Maharally) पर जदयू नेता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की 10 लाख की रैली फर्जी निकली। रैली में लालू यादव अपने पुत्र की एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रहे थे। 

"परिवार के सदस्यों का नाम लेना ही परिवारवाद"
नीरज कुमार ने कहा, "दावे के हिसाब से जो महागठबंधन की 10 लाख की रैली होने वाली थी वो फर्जी निकली। राष्ट्रीय जनता दल ने अपने मूल चरित्र में बदलाव लाने की कोशिश तो की लेकिन ये बदलने वाला कहां है... लालू यादव महागठबंधन के नेताओं के बीच एकजुटता दिखाने के बजाय पुत्र की एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रहे थे। परिवार के सदस्यों का नाम लेना, यही परिवारवाद है... "

बता दें विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया' ने रविवार को बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित जनविश्वास महारैली के जरिए लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई दलों के नेताओं ने शिरकत की। राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को बीच में रोककर इस रैली में भाग लेने मध्य प्रदेश से आए। 

Content Writer

Ramanjot