Bihar Lok Sabha Elections... JDU ने की उम्मीदवारों की घोषणा, मुंगेर से ललन सिंह को मिला टिकट

3/24/2024 12:37:30 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जद (यू) (जनता दल-यूनाइटेड) ने गठबंधन के तहत अपने खाते में आईं राज्य की सभी 16 लोकसभा सीट के लिए रविवार को उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें दो मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया गया है जबकि दल बदलकर आए दो नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।



16 सीट पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान इस प्रकार हैः-

  • कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी
  • भागलपुर से अजय कुमार मंडल
  • मुंगेर से ललन सिंह
  • गोपालगंज से आलोक सुमन
  • नालंदा से कौशलेंद्र कुमार
  • शिवहर से लवली आनंद
  • पूर्णिया से संतोष कुशवाहा
  • सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर
  • सीवान से विजय लक्ष्मी कुशवाहा
  • वाल्मीकिनगर से सुनील कुमार
  • सुपौल से दिलेश्वर कामत
  • बांका से गिरधारी यादव
  • झंझारपुर से रामप्रीत मंडल
  • मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव
  • किशनगंज से मुजाहिद आलम
  • जहानाबाद से चंदेश्वर प्रसाद

    जद(यू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यहां यह घोषणा की। सीतामढ़ी से मौजूदा सांसद का टिकट काटकर विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि सीवान सीट पर विजय लक्ष्मी कुशवाहा को टिकट मिला है, जो एक दिन पहले अपने पति रमेश सिंह कुशवाहा के साथ जद(यू) में शामिल हुई थीं। 

    कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष थे। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) छोड़कर जद (यू) में शामिल हुईं लवली आनंद को शिवहर से टिकट दिया गया है।

Content Writer

Nitika