​"2025 में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा जन सुराज", प्रशांत किशोर बोले- 40 सीटों पर महिलाओं को किया जाएगा आगे

Sunday, Aug 25, 2024-02:52 PM (IST)

पटना: जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के प्रणेता प्रशांत किशोर ने अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि 2025 में जन सुराज 243 सीटों पर लड़ेगा और कम से कम 40 सीट पर महिलाओं को आगे किया जाएगा।

"जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी तक.."
प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने ये भी कहा है कि 2030 में 70-80 महिलाओं को जन सुराज से नेत्री बनाया जाएगा। ये कोई महिला प्रकोष्ठ की बैठक नहीं थी ये महिलाओं को सही मायनों में नेत्री बनाने का प्रयास है। जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी तक उनकी बराबरी की भागीदारी संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2025 में जब जन सुराज की सरकार बनेगी तब किसी को मजबूरी में 10-12 हजार की नौकरी के लिए बिहार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा, हमने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है।

बता दें कि इससे पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि बिहार में अगली सरकार जन सुराज की ही बनेगी। प्रशांत किशोर ने कहा था कि वे जन सुराज के न तो नेता थे और न आगे रहेंगे। वे गांव से सही लोगों को चुन रहे हैं और उसी सही लोगों के बीच से बिहार का नेता आप सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से बनाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा था कि बिहार में 2029 नहीं 2025 में सरकार बनाएंगे और तब नए बिहार के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static