Jamui Assembly Seat: जमुई विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/1/2020 5:45:47 PM

जमुईः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है जमुई विधानसभा सीट (Jamui Assembly Seat) है। जमुई जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पहली बार चुनाव 1957 में हुए। इस चुनाव में सीपीआई (CPI) के भोला मांझी और कांग्रेस (Congress) से हरिप्रसाद शर्मा ने चुनाव जीता।

1962 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) के गुरु राम दास ने चुनाव जीता। 1967 और 1969 के चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के त्रिपुरारी प्रसाद सिंह ने इस सीट से चुनाव जीता। लेकिन 1972 के चुनाव में त्रिपुरारी सिंह एसओपी (SOP) से इस सीट पर काबिज हुए। 1977 के चुनाव में त्रिपुरारी प्रसाद का एसओपी (SOP) पार्टी से मोहभंग हो गया और वह जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते। इसके बाद 1980 के चुनाव में इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी हरदेव प्रसाद ने कब्जा जमाया। लेकिन 5 साल बाद 1985 में हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने वापसी की और सुशील कुमार सिंह ने इस सीट पर कब्जा किया। 

1990 के चुनाव में भी सुशील सिंह कांग्रेस (Congress) से इस सीट को अपने पास रखा। 1995 में हुए चुनाव में जनता दल के टिकट पर अर्जुन मंडल ने चुनाव जीता, लेकिन अर्जुन मंडल के मृत्यु के बाद 2000 में हुए उपचुनाव में सुशील कुमार सिंह जेडीयू (JDU) के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते। लेकिन इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू (JDU) ने नरेंद्र सिंह पर भरोसा जताया और नरेंद्र सिंह चुनाव जीत गए। फरवरी 2005 में हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विजय प्रकाश यादव चुनाव जीते। जबकि 2005 के अक्टूबर में हुए चुनाव में जेडीयू (JDU) के अभय सिंह चुनाव जीते, वहीं 2010 में हुए चुनाव में जेडीयू के अजय प्रताप यहां से चुनाव जीते। लेकिन 2015 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक बार फिर से इस सीट पर वापसी की और विजय प्रकाश यादव यहां से चुनाव जीते। 

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा में विजय प्रकाश ने 66,577 वोट पाकर बीजेपी (BJP) के अजय प्रताप को हराया। दूसरे नंबर पर रहे अजय प्रताप को 58,328 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रहे रविंद्र कुमार मंडल को कुल 8,267 वोट मिले। 

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो जेडीयू (JDU) के अजय प्रताप सिंह चुनाव जीते। अजय प्रताप सिंह को कुल 60 हजार 130 वोट मिले। दूसरे नंबर पर आरजेडी (RJD) के विजय प्रकाश रहे। विजय को कुल 35 हजार 663 वोट मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन मंडल रहे, अर्जुन को कुल 11 हाजर 687 वोट मिले। 

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) परिणामों पर नजर डालें तो पहले नंबर पर जेडीयू (JDU) के अभय सिंह 38 हजार 968 वोटों के साथ पहले नंबर पर रहे। जबकी दूसरे नंबर पर आरजेडी (RJD) के विजय प्रकाश रहे, विजय तो कुल 29 हजार 878 वोट मिले। तीसरे नंबर पर एलजेपी (LJP) के उमाशंकर भगत रहे, जिन्हें 21 हजार 278 वोट मिले।

पिछले 3 नतीजों पर नजर डालें तो इस सीट पर जेडीयू और आरजेडी (RJD) का ही अधिकतर कब्जा रहा है। इस बार के चुनावी गणित में देखता होगा की कौन इस सीट पर फिट बैठता है।

 

 

 

Nitika