Jamalpur Assembly Seat: जमालपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे ।। Bihar Election 2020

10/5/2020 1:34:06 PM

मुंगेरः बिहार का जमालपुर विधानसभा सीट (Jamalpur Assembly Seat) मुंगेर जिले के तहत आता है। जमालपुर विधानसभा सीट (Jamalpur Assembly Seat) 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जोगेंद्र महतो ने जीत हासिल की थी।

जोगेंद्र महतो ने 1957 के चुनाव में भी कांग्रेस (Congress) की टिकट पर जीत ही हासिल की थी। 1962 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की टिकट पर योगेंद्र महतो ने विरोधियों को मात दे दी थी तो 1967 में सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट बीपी यादव ने कांग्रेस (Congress) से जीत हासिल की थी। 1969 में कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कैंडिडेट रामबालक सिंह ने सोशलिस्ट पार्टी से जमालपुर सीट (Jamalpur Seat) छीन लिया। वहीं जमालपुर सीट (Jamalpur Seat) से पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली बार 1972 में जीत हासिल की थी। बीजेपी (BJP) कैंडिडेट सुरेश कुमार सिंह ने 1972 में जमालपुर सीट पर जीत हासिल किया था।

1977 में सुरेश कुमार सिंह ने जनता पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। 1980 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता पार्टी सेकुलर की टिकट पर जमालपुर से उपेंद्र प्रसाद वर्मा ने जीत का परचम लहराया था। 1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में लोकदल की टिकट पर ही उपेंद्र प्रसाद वर्मा ने विरोधियों को मात दे दी थी। 1990 में भी जनता दल के कैंडिडेट उपेंद्र प्रसाद वर्मा एक बार फिर जमालपुर से विधायक चुन लिए गए। 1995 में भी लोकदल की टिकट पर उपेंद्र प्रसाद वर्मा ने फिर से जमालपुर की जनता का भरोसा जीत हासिल किया था।

वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भी उपेंद्र प्रसाद वर्मा ने एक बार फिर जीत हासिल किया था, लेकिन इस बार वर्मा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की टिकट पर जमालपुर में जीत हासिल किया था। 2005 में जनता दल यूनाइटेड में जेडीयू (JDU) कैंडिडेट शैलेश कुमार ने उपेंद्र प्रसाद वर्मा का वर्चस्व तोड़ दिया। शैलेश कुमार ने जेडीयू (JDU) की टिकट पर ही 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जमालपुर में एक के बाद एक कर लगातार जीत हासिल की थी। 

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जमालपुर सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट शैलेश कुमार ने जीत हासिल की थी। शैलेश कुमार ने  67 हजार 273 वोट हासिल किया था। वहीं लोजपा (LJP) कैंडिडेट हिमांशु कुंवर को 51 हजार 797 वोट मिल पाए थे। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट शैलेश कुमार ने लोजपा (LJP) कैंडिडेट हिमांशु कुंवर को 15 हजार 476 वोट से हरा दिया था। वहीं एसएचएस पार्टी के कैंडिडेट संजय कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। संजय कुमार सिंह को 8 हजार 228 वोट मिले थे। 

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट शैलेश कुमार ने जीत हासिल की थी। शैलेश कुमार ने 48 हजार 337 वोट हासिल किया था। वहीं लोजपा (LJP) कैंडिडेट साधना देवी को 27 हजार 195 वोट मिले थे। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट शैलेश कुमार ने लोजपा (LJP) कैंडिडेट साधना देवी को 21 हजार 142 वोट से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट धनराज सिंह ने 11 हजार 954 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट शैलेश कुमार ने जीत हासिल की थी। शैलेश कुमार ने 52 हजार 682 वोट हासिल किया था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट उपेंद्र प्रसाद वर्मा को 19 हजार 976 वोट मिला था। इस तरह से शैलेश कुमार ने उपेंद्र प्रसाद वर्मा को 32 हजार 706 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट साधना देवी ने 10 हजार 273 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के बीच टक्कर का मुकाबला रहेगा, हालांकि यहां की जनता किस पार्टी के कैंडिडेट को राजतिलक लगाएगी। ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे। 

 

Nitika