Islampur Assembly Seat: इस्लामपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/15/2020 12:52:42 PM

नालंदाः बिहार का इस्लामपुर विधानसभा सीट (Islampur Assembly Seat) नालंदा लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही इस्लामपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में इस्लामपुर सीट से कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट चौधरी मोहम्मद अफाक ने जीत हासिल की थी। बीच में हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट शिवशरण प्रसाद शर्मा ने यहां जीत हासिल की थी।

वहीं 1962 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में स्वतंत्र पार्टी के कैंडिडेट श्याम सुंदर प्रसाद ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1967 में कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट एस एस प्रसाद ने इस्लामपुर में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीत हासिल की थी। 1969 में यहां से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट रामशरण प्रसाद सिंह ने इस्लामपुर में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1972 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट रामशरण प्रसाद सिंह ने एक बार फिर से जनता का भरोसा हासिल किया था। वहीं 1977 में सीपीआई (CPI) के कैंडिडेट कृष्णा बल्लभ प्रसाद सिंह ने इस्लामपुर में सभी विरोधियों को हरा दिया था। 1980 के चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट पंकज कुमार सिन्हा ने यहां जीत हासिल की थी।

1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी कैंडिडेट रामस्वरूप प्रसाद ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 1990 और 1995 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में लगातार दो बार सीपीआई (CPI) कैंडिडेट कृष्णा बल्लभ प्रसाद ने जीत हासिल किया था। 2000 के चुनाव में इस्लामपुर सीट समता पार्टी के कैंडिडेट रामस्वरूप प्रसाद ने सभी विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी। वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जेडीयू (JDU) की टिकट पर प्रतिमा सिन्हा ने जीत हासिल कर लिया था। 2010 के चुनाव में जेडीयू (JDU) के ही टिकट पर राजीब रंजन ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी। वहीं 2015 के चुनाव में भी जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट चंद्रसेन प्रसाद ने जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस्लामपुर सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर चंद्रसेन प्रसाद ने जीत हासिल की थी। चंद्रसेन प्रसाद ने चुनाव में 66 हजार 587 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट बीरेंद्र गोप को 43 हजार 985 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रवि चंद्रसेन प्रसाद ने बीरेंद्र गोप को 22 हजार 602 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट धर्मेंद्र कुमार, 4 हजार 898 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस्लामपुर सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर राजीव रंजन ने जीत हासिल की थी। राजीव रंजन ने चुनाव में 56 हजार 332 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट बीरेंद्र गोप ने 32 हजार 524 वोट हासिल किया था। इस तरह से राजीव रंजन ने बीरेंद्र गोप को 23 हजार 808 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट राकेश कुमार रौशन, 8 हजार 369 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस्लामपुर सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर रामस्वरूप प्रसाद ने जीत हासिल की थी। रामस्वरूप प्रसाद ने चुनाव में 46 हजार 510 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट राकेश कुमार रौशन को 27 हजार 412 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामस्वरूप प्रसाद ने राकेश कुमार रौशन को 19 हजार 98 वोट से हरा दिया था। वहीं एनसीपी (NCP) कैंडिडेट कौशलेंद्र कुमार, 5 हजार 517 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Ramanjot