शिक्षा मंत्री ने जारी किया बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 82.39% अंकों के साथ लड़कियों ने किया टॉप

3/16/2022 5:01:44 PM

 

पटनाः बिहार में छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा परीक्षा के 29 दिनों बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में 80.15% छात्र पास हुए। वहीं 82.39% अंकों के साथ लड़कियों ने टॉप किया है। 

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 का परिणाम जारी किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहे। आर्ट्स में 79.53 प्रतिशत, कॉमर्स में 90.38 प्रतिशत और साइंस में 83.07 छात्र पास हुए हैं। गोपालगंज के संगम राज आर्ट्स में टॉपर बने। कटिहार की श्रैया दूसरे नंबर पर आई है जबकि मधेपुरा की कृतिका ने इंटर आर्ट्स में तीसरी स्थान हासिल किया है। वहीं साईंस में सौरभ कुमार और अर्जुन कुमार ने बाजी मारी है। मोतिहारी के राज रंजन साईंस के सेकंड टॉपर रहे। 

बता दें कि बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इंटर का परिणाम देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त कुल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक चली थी।

 

 

Content Writer

Nitika