​'देश को विकसित नहीं करना चाहता INDIA गठबंधन', सम्राट चौधरी बोले- जिनको जनता ने हरा दिया वे जीत का दावा कर रहे

6/26/2024 11:01:27 AM

पटना: आज सुबह 11 बजे लोकसभा में स्पीकर पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। यह देश के इतिहास में पहली बार होगा कि लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव होगा। एनडीए से ओम बिरला और विपक्ष के इंडिया ब्लॉक से के सुरेश उम्मीदवार हैं। वहीं, लोकसभा स्पीकर पद के मुद्दे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

'INDI गठबंधन के लोग देश को विकसित नहीं करना चाहते'
सम्राट चौधरी ने कहा कि INDI गठबंधन के लोग देश को विकसित नहीं करना चाहते हैं, वे अपनी हिस्सेदारी चाहते हैं। जिस गठबंधन को जनता ने हरा दिया वह जीत का दावा करती है। इधर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती चुनाव है लेकिन आजादी के बाद लोकतंत्र में कई परंपराएं स्थापित हुई हैं, लेकिन कांग्रेस अपने अहंकार के कारण परंपराओं की अनदेखी करती है। उन्होंने कभी भी संवैधानिक परंपरा को स्वीकार नहीं किया, वे अपनी मर्जी चलाते हैं।

बता दें कि सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग और विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बन पाने के बाद पहली बार लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। यह देश के इतिहास में पहली बार होगा कि लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static