"बिहार में पुल गिरने की घटना जांच का विषय", मांझी ने कहा- जो लोग इसके पीछे हैं उन पर सख्त कार्रवाई होगी

6/30/2024 8:53:52 AM

गया: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार में पुल गिरने की घटना जांच का विषय है और जो लोग इसके पीछे हैं सरकार उन पर सख्त कार्रवाई करेगी। मांझी का दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार को गया परिसादन में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

केंद्रीय मंत्री ने पुल गिरने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि निश्चित रूप से यह चिंता का विषय है। इधर कुछ दिनों में कई पुल गिरने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन 15-20 दिन पहले इस तरह की घटनाएं नहीं हुआ करती थी, तो यह जांच का विषय है। आखिर लगातार पुल गिरने की घटना क्यों हो रही है। मांझी ने आशंका जताते हुए कहा कि कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है या फिर खराब मटेरियल इसमें इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा क्योंकि पूर्व में शायद ही एक-दो पुल गिरा करते थे, लेकिन लगातार इस तरह की घटना इशारा करती है कि इसके पीछे कोई साजिश है। सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इसे लेकर सख्त है। इंजीनियर और ठेकेदार पर कार्रवाई हो रही है। जो लोग भी इसके पीछे हैं उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

जीतनराम मांझी ने प्रश्न-पत्र लीक से संबंधित सवाल पर कहा कि इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए। इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकार सख्त है। लोगों की गिरफ्तारियां की जा रही है। जो लोग इसके पीछे हैं वे बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static