IIT दिल्ली के मेस में भरा पानी: छात्र ने ₹1,000 करोड़ के बजट पर उठाए गंभीर सवाल, Video वायरल
Wednesday, Aug 05, 2026-12:33 PM (IST)
IIT Delhi student viral video: देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शामिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, IIT दिल्ली के एक छात्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कैंपस के इंफ्रास्ट्रक्चर और रखरखाव बजट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में संस्थान के मेस में पानी भरा हुआ साफ नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में छात्र के सवाल
छात्र ने इस वीडियो में जलभराव के कारण छात्रों को हो रही समस्याओं को दिखाया है। इसके साथ ही उसने प्रशासन की कार्यशैली और वित्तीय प्रबंधन पर सीधे सवाल खड़े किए हैं। छात्र का कहना है कि प्रति वर्ष लगभग 1,000 करोड़ रुपए का विशाल रखरखाव बजट होने के बावजूद कैंपस में इस तरह की समस्याएं क्यों बनी हुई हैं।
டெல்லி ஐஐடிக்கு வருடத்திற்கு ஆயிரம் கோடி ரூபாய் மெயின்டனன்ஸ் என்று கொடுக்கப்படுகிறது
— ethisundar 🖤❤️🖤❤️🖤❤️ (@ethisundar) August 4, 2026
அது எங்கே போகிறது?
அந்த மாணவனின் கேள்வி ?
பதில் சொல்ல மாட்டானுங்க pic.twitter.com/6y6quunX3z
इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव और जवाबदेही पर छिड़ी बहस
छात्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में इंफ्रास्ट्रक्चर के रख-रखाव, छात्रों रकी सुविधाओं और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि जब देश के प्रीमियर संस्थानों का यह हाल है, तो अन्य शिक्षण संस्थानों की स्थिति क्या होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
'बैठ जाओ...' जब LIVE TV में कुत्ते पर चिल्ला पड़े ऑस्ट्रेलिया के पूर्व डिप्टी PM, मजेदार Video वायरल

