Holi Chandra Grahan 2025: कब लगेगा 2025 का पहला चंद्रग्रहण? क्या रंगों के खेल ‘होली’ में पड़ेगी खलल, जानें

Monday, Feb 17, 2025-06:29 PM (IST)

Holi Chandra Grahan 2025: साल 2025 में 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। लेकिन, इस साल होली पर चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan ) का साया बना हुआ है। जी हां.. इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन (Holika Dahan) है और इसके अगले दिन यानी 14 मार्च 2025 को होली (Holi 2025 ) मनाई जाएगी। इस दौरान, 14 मार्च 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो कि, दोपहर 3: 29 मिनट तक रहेगा। लेकिन आपको ये जानकारी दे दें कि, भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। नासा (NASA) की वेबसाइट के अनुसार, 2025 का पहला चंद्र ग्रहण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका में देखा जा सकेगा। इसलिए होली पर रंग खेलने पर कोई मनाही नहीं है।

 

फाल्गुन पूर्णिमा की रात को ग्रहण

बता दें कि, ग्रहण की घटना फाल्गुन पूर्णिमा (Phalgun purnima) की रात को घटित होगी, जबकि अगले दिन रंगों से भरी होली का उत्सव मनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि, ग्रहण के दौरान चंद्रमा कन्या राशि (Kanya Rashi) और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगें। इसके अलावा इसी दौरान कन्या राशि में पहले से ही केतु रहेंगे जिससे इस युति के कारण ग्रहण का योग बनेगा। बता दें कि, शास्त्रों के अनुसार इसे शुभ नहीं माना जाता।

 

कब है होलिका दहन? 

हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च 2025 को ही किया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को 10:35 ए एम बजे से प्रारंभ हो रही है जो मार्च 14, 2025 को 12:23 पी एम बजे तक रहेगी। वहीं होलिका दहन मुहूर्त, 11:26 पी एम से 12:30 ए एम तक है। वहीं 14. देर रात को 1 घंटे 4 मिनट का ये समय पूजा के लिए सबसे शुभ माना जा रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Geeta

Related News

static