"4 जून के बाद और तो कुछ होगा नहीं इसीलिए तेजस्वी गाना गाने की प्रैक्टिस कर रहे", हिमंत बिस्वा का राजद नेता पर तंज

5/26/2024 1:17:09 PM

पटना: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जोरदार हमला बोला। हिमंत बिस्वा ने तेजस्वी यादव के द्वारा गाना गाने और बीजेपी को नौ दो ग्यारह करने पर कहा कि गाना गाना ठीक है। 4 जून के बाद तेजस्वी यादव को गाना ही गाना है और तो कुछ होगा नहीं। इसलिए अभी से वह गाना गाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके सेहत के लिए अच्छा है। उनके पार्टी के लिए भी अच्छा है।

'तेजस्वी यादव का संविधान पर फिलॉसफी देना ठीक नहीं'
कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे सारे लोग खुद हमें 272 सीटें दे ही रहे हैं, कोई बोल रहे हैं 300 नहीं आएगा, 400 नहीं आएगा लेकिन कोई नहीं बोल रहा कि 272 नहीं आएगा, सरकार बनाने के लिए 272 चाहिए। PM मोदी ने उन्हें 300, 400, 500 के अंक में फंसा दिया और वे भूल गए कि सरकार बनाने के लिए 272 चाहिए।
तेजस्वी के द्वारा ये कह जाने पर कि प्रधानमंत्री को संविधान का बेसिक ज्ञान नहीं है। इस पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि तेजस्वी यादव का संविधान पर फिलॉसफी देना ठीक नहीं है। 10 साल प्रधानमंत्री रहने के बाद 20 साल सीएम रहने के बाद किसको संविधान का ज्ञान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह लोग कौन से संविधान को मानते हैं। यह लोग लाल वाला संविधान लेकर घूमते हैं, लेकिन जो अंबेडकर का संविधान है, वह नीला वाला संविधान है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के हाथ में लाल वाला संविधान होता है। वह चीन का हैं। हमारा जो भारत का संविधान है, वह ब्लू कलर का है। राहुल बाबा के हाथ में भी एक लाल संविधान होता है और तेजस्वी यादव के हाथ में भी लाल संविधान होता है। यह लोग चाइनीज संविधान को बेसिक पढ़ते हैं, भारत का संविधान कम पढ़ते हैं।

'एक तारीख को एग्जिट पोल का इंतजार कीजिए'
इंडिया अलायंस के 300 से अधिक सीट मिलने के दावे पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जो दावा करने वाला है, वह समाप्त हो चुका है। अभी आप लोग पहले तो एक तारीख को एग्जिट पोल का इंतजार कीजिए और फिर 4 तारीख को रिजल्ट का। बिहार में जो हमें वोट मिला है, वो रिकॉर्ड ब्रेकिंग सीट है। बिहार को भी धन्यवाद देता हूं और अभी वह दावा करने वाले स्थिति समाप्त हो चुकी है। उससे अधिक हम लोग हो चुके हैं। कश्मीर में अच्छी वोटिंग होने असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर में अच्छी वोटिंग हो रही है और pok का माहौल भी बहुत अच्छा है। आप भारत ऑक्यूपाइड कश्मीर का वीडियो देखिए, व​हां निरंतर बोला जा रहा है कि हमें भारत सरकार के साथ काम करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static