"हेमंत सोरेन ने जेल से बाहर आकर की चंपई सोरेन की राजनीतिक हत्या", असम के CM का बड़ा हमला

Thursday, Jul 18, 2024-02:21 PM (IST)

रांची: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन को जनता का विकास नहीं चाहिए, उन्हें केवल अपनी कुर्सी चाहिए।

"अच्छा काम करने के बाद भी पूर्व CM चंपई सोरेन को हटाया गया"
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जेल से बेल पर बाहर आते ही अपनी ही पार्टी के एक योग्य आदिवासी नेता चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री से हटाकर उनका पॉलिटिकल मर्डर कर दिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को अपने खिलाफ कोई दूसरा आदिवासी नेता मंजूर नहीं है। उन्हें आदिवासियों के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जब चंपई सोरेन मुख्यमंत्री थे तो वो उन्हें एक्स पर फॉलो करते थे। चंपई सोरेन किसी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत काम करते थे। ऐसे मुख्यमंत्री का पॉलिटिकल मर्डर किया गया। अच्छा काम करने के बाद भी उन्हें हटाया गया।

"हेमंत सरकार ने झारखंड को बना दिया मिनी बांग्लादेश"
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड में बांग्लादेशियों को बसा रहे हैं। वोट बैंक के लिए उनको संरक्षण दे रहे। वही बांग्लादेशी आदिवासी बेटियों से शादी कर रहे, उनकी जमीन लूट रहे। राज्य की डेमोग्राफी बदल रहे। हेमंत सरकार ने झारखंड को मिनी बांग्लादेश बना दिया। आदिवासी बेटियां बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा मारी जा रही हैं। उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static