"ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है", जामताड़ा रेल हादसे पर बोले CM चंपई

2/29/2024 2:34:17 PM

Ranchi: झारखंड के जामताड़ा में बीते बुधवार देर शाम हुए रेल हादसे पर सीएम चंपई सोरेन ने दुख जताया है। सीएम चंपई ने ट्विटर पर लिखा, जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

गौरतलब है कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काला झरिया में बीते बुधवार देर शाम रेलवे लाइन पार करते हुए एक बड़ी दुर्घटना हुई है। ट्रेन की चपेट में आने से 1 दर्जन लोगों की मौत की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर यात्री ट्रेन से कूद गए। इसी बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। 

Content Editor

Khushi