स्वास्थ्य मंत्री की दरियादिली: बन्‍ना गुप्‍ता ने काफिला रोककर की घायल युवक की मदद, इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल

Wednesday, Sep 27, 2023-06:53 PM (IST)

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की दरियादिली सामने आई है जहां मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपना काफिला रोक कर रास्ते में पड़े घायल युवक की मदद की।

मामला जिले के बेड़ो थाना के सामने स्थित चौक का है। जानकारी के मुताबिक एक अनियंत्रित ट्रक ने एक अज्ञात बाइक सवार को जोरदार टककर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का काफिला गुजर रहा था। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने काफिला रोका और एम्बुलेंस को फोन कर बेड़ो अस्पताल पहुंचने को कहा। इसके बाद मंत्री ने रांची एसपी को फोन कर थाना प्रभारी को घटना स्थल पर पहुंचने को कहा।

इतना ही नहीं मंत्री ने खुद अपने अंगरक्षकों की मदद से घायल युवक को बेड़ो अस्पताल पहुंचाया और सिविल सर्जन रांची को फोन कर निर्देश दिया कि घायल की बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static