Harnaut Assembly Seat: हरनौत विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/15/2020 5:31:24 PM

नालंदाः बिहार का हरनौत विधानसभा सीट (Harnaut Assembly Seat) नालंदा लोकसभा के तहत आता है। 1972 में हरनौत विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था।

1977 में हरनौत सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में निर्दलीय कैंडिडेट श्याम सुंदर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। वहीं 1980 के विधानसभा (Vidhan Sabha Chunav) चुनाव में हरनौत सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट अरूण कुमार सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1985 में हरनौत विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में लोकदल की टिकट से नीतीश कुमार ने जीत हासिल किया था। 1990 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट ब्रज नंदन यादव ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था।

1995 में समता पार्टी की टिकट पर हरनौत से एक बार फिर नीतीश कुमार ने विरोधियों को हरा दिया था। 2000 के चुनाव में हरनौत से समता पार्टी की टिकट पर विश्व मोहन चौधरी ने जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। 2005 में यहां से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडिडेट के तौर पर सुनील कुमार ने सभी विरोधियों को मात दे दिया था। 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में हरनौत से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट हरि नारायण सिंह ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 2015 में भी हरनौत से हरि नारायण सिंह ने ही जेडीयू (JDU) की टिकट पर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में हरनौत सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर हरि नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। हरि नारायण सिंह ने चुनाव में 71 हजार 933 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट अरूण कुमार को 57 हजार 638 वोट ही मिल पाया था। इसतरह से हरि नारायण सिंह ने अरूण कुमार को 14 हजार 295 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं नोटा पर 5 हजार 523 लोगों ने अपना मत दिया था।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में हरनौत से जेडीयू (JDU) की टिकट पर हरि नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। हरि नारायण सिंह ने चुनाव में 56 हजार 827 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट अरूण कुमार ने 41 हजार 785 वोट हासिल किया था। इस तरह से हरि नारायण सिंह ने अरूण कुमार को 15 हजार 42 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अनिल सिंह, 4 हजार 542 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में हरनौत सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर सुनील कुमार ने जीत हासिल की थी। सुनील कुमार ने चुनाव में 44 हजार 110 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट उदय शंकर प्रसाद को 11 हजार 517 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सुनील कुमार ने उदय शंकर प्रसाद को 32 हजार 593 वोट से हरा दिया था। वहीं एआईएफबी (AIFB) कैंडिडेट रामयतन प्रसाद,8 हजार 234 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। लेकिन जेडीयू (JDU) के परंपरागत गढ़ हरनौत में आरजेडी (RJD) का सेंध लगाना बेहद मुश्किल लगता है।

Ramanjot