Hajipur Assembly Seat: हाजीपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/19/2020 5:00:56 PM

वैशालीः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक हाजीपुर विधानसभा सीट (Hajipur Assembly Seat) है। वैशाली जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि इस सीट पर साल 1951 में हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) के सरयुग प्रसाद विधायक चुने गए। इसके बाद 1957 और 1962 में भी कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा और दीप नारायण सिन्हा लगातार दो बार विधायक चुने गए। 1967 में इस सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के के.पी.सिंह चुनाव जीते। 1969 में एसएचडी के मोतीलाल सिन्हा कानन विधायक चुने गए। 1972 में भी मोतीलाल सिन्हा कानन ही विधायक चुने गए। लेकिन इस बार वो संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की तरफ से मैदान में थे। 1977 में जनता पार्टी के जगन्नाथ प्रसाद यादव विधायक बने।

1980 में कांग्रेस (Congress) के जगन्नाथ प्रसाद राय और 1985 में लोकदल के मोतीलाल सिन्हा कानन चुनाव जीते। 1990 में कांग्रेस (Congress) ने इस सीट पर फिर से कब्जा जमाया और जगन्नाथ प्रसाद राय विधायक चुने गए। 1995 में जनता दल के राजेंद्र राय चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद 2000 से इस सीट पर लगातार बीजेपी (BJP) का ही कब्जा है। 2000, 2005 के फरवरी, 2005 के अक्टूबर और 2010 में लगातार चार बार नित्यानंद राय विधायक चुने गए। नित्यानंद राय के सांसद चुने जाने के बाद 2014 में हुए उपचुनाव में अवधेश सिंह चुनाव जीते। इसके बाद 2015 में भी इस सीट को अवधेश सिंह ने अपने नाम किया।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अवधेश सिंह ने कांग्रेस (Congress) के जगन्नाथ प्रसाद राय को 12 हजार 195 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अवधेश सिंह को कुल 86 हजार 773 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम जगन्नाथ प्रसाद राय को कुल 74 हजार 578 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय संतोष कानन को कुल 3 हजार 542 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव(Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नित्यानंद राय ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राजेंद्र राय को 16 हजार 609 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। नित्यानंद राय को कुल 55 हजार 315 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेंद्र राय को कुल 38 हजार 706 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय मनोज शुक्ला को कुल 11 हजार 226 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राजेंद्र राय को 15 हजार 258 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। नित्यानंद राय को कुल 47 हजार 760 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेंद्र राय को कुल 32 हजार 502 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के मनोज शुक्ला को कुल 19 हजार 81 वोट मिले थे।

पिछले 6 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ही कब्जा है लेकिन जिस तरह से इस बार चुनाव में कई गठबंधन मौजूद है। ऐसे में किस पार्टी को जीत मिलेगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

Ramanjot