Bihar News: "बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में तेजी लाए सरकार", पप्पू यादव ने कहा- एक क्विंटल अनाज देने से....

Wednesday, Oct 02, 2024-12:53 PM (IST)

दरभंगा: बिहार में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में सरकार तेजी लाए और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की हेलीकॉप्टर से मॉनिटरिंग की जाए। यादव ने मंगलवार को बाइक पर सवार होकर दरभंगा जिले के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद पहुंचायी। उन्होंने किरतपुर में कोसी नदी के टूटे तटबंध को देखा और बाढ़ पीड़ितों से उसका हालचाल भी जाना।

PunjabKesari

बाढ़ पीड़ितों का दर्द सुनकर भावुक हुए पप्पू यादव
जमालपुर पंचायत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरा के क्रम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द सुनकर पप्पू यादव भावुक हो गए और तत्काल उन्होंने दो जगहों पर अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए कम्युनिटी किचन चालू कराने की न सिर्फ घोषणा की बल्कि इसके लिए उन्होंने तत्काल पचास-पचास हजार रूपए भी दिए, जिससे बाढ़ पीड़ितों का पेट भरा जा सके। यादव ने बाढ़ की त्रासदी को देखकर केंद्र और राज्य सरकार से बाढ़ पीड़तों की हर संभव मदद करने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव में तीस-चालीस हेलीकप्टर नेता और पार्टी लगाती है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों के लिए एक भी हेलीकप्टर मॉनिटर करने के लिए नहीं लगाया गया है। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि कोशी इलाके के लोगों का क्या दोष है ? उन्होंने कहा कि सरकार को लगता है बाढ़ पीड़ितों को एक क्वींटल अनाज दे देंगे और फिर 2025 के चुनाव में उनकी सरकार बन जाएगी।

PunjabKesari

'पूरे इलाके की हेलीकप्टर से मॉनिटरिंग की जानी चाहिए'
सांसद ने कहा, 'बाढ़ की विभिषिका को देखते हुए सरकार को बाढ़ पीड़ित के लिए अपना खजाना खोल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवीय आधार पर हर आधे किलोमीटर पर निशुल्क भोजन की व्यवस्था, पशु के लिए चारा एवं डाक्टर की व्यवस्था होनी चाहिए। कल से अब तक यहां कुछ मदद नहीं पंहुचा है। पूरे इलाके की हेलीकप्टर से मॉनिटरिंग की जानी चाहिए, बाढ़ पीड़ितों को तुरंत सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में कुछ वर्षो को छोड़ 20-20 वर्ष किसकी सरकार थी। आखिर मिथिलांचल और कोसी के लिए सरकार ने कुछ क्यों नहीं किया है। हमलोग ऐसे ही दम तोड़ते रहेंगे। यहां सरकार के मंत्री शराब पी रहे है, लोकसभा में अरबो खरबो खर्च किए जाते है। हमलोगो की जिंदगी कब बचेगी। जनता जानना चाहती है आखिर कब तक हमलोग जात-पात हिन्दू मुस्लिम में लगे रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static