झारखंड वासियों के लिए खुशखबरी, रांची आ रहे हैं मशहूर गायक कुमार सानू; कई बेहतरीन गानों पर देंगे परफॉर्मेंस
Wednesday, Dec 20, 2023-06:52 PM (IST)

Ranchi: झारखंड वासियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि 90 के दशक मशहूर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) 21 जनवरी को राजधानी रांची आ रहे हैं। वहीं, इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह भरा माहौल है।
कार्यक्रम के आयोजक परम शाह ने बताया कि 21 जनवरी को शाम 6 बजे से ही रांची के खेल गांव में प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। इस प्रोग्राम में कई हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि अभी तक 4 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। परम ने बताया कि कुमार सानू अपने कई धमाकेदार गानों पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे और लोगों को अपनी सुरीली आवाज से दीवाना बनाएंगे। वहीं, खेलगांव में शो को लेकर सारी तैयारियां जोरों शोर से की जा रही हैं। 900 से अधिक बाउंसर तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा शौचालय से लेकर फ्री पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। खाने- पीने को एक से एक बढ़कर बेहतरीन स्टॉल देखने को मिलेंगे।
जानकारी के मुताबिक इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए सबसे महंगी टिकट 3600 रुपए की है और सबसे कम 600 की। परम ने बताया कि अगर घर बैठे टिकट बुक करनी हो तो इस मोबाइल नंबर 72609 77558 पर आप संपर्क कर सकते हैं।