कोलकाता रेप केस पर गिरिराज सिंह ने उठाई ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग, कहा- ये सभी घटनाएं सरकार के समर्थन से हो रही

Tuesday, Aug 13, 2024-12:48 PM (IST)

पटनाः कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जब हमारी बेटी, जो एक डॉक्टर है, उसके साथ कोलकाता में बलात्कार होता है, तब राहुल गांधी चुप रहते हैं। यह सब सरकारी संरक्षण में होता है।

'ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए'
गिरिराज सिंह ने कहा कि जांच चल रही है, तो ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर ममता बनर्जी में थोड़ी भी नैतिकता है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। ये सभी घटनाएं सरकार के समर्थन से होती रहती हैं। जहानाबाद की घटना पर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने शिव भक्तों से आग्रह किया कि महादेव की भक्ति करते समय संयम और शांति बनाए रखें, चाहे वह सावन का समय हो या कोई और अवसर।

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में  Postgraduate trainee डॉक्टर मृत पाई गई थी। Postgraduate trainee डॉक्टर के प्रारंभिक पोस्टमार्टम से पता चला था कि हत्या से पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। सरकारी अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा की आलोचना के बीच मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति को अस्पताल के कई विभागों में फ्री एंट्री थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा के बाद उसे गिरफ्तार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static