Ghatshila By-Election Result 2025 LIVE: 23 हजार से अधिक वोटों से आगे हुए सोमेश सोरेन, रुझानों में घाटशिला सीट पर JMM की जीत
Friday, Nov 14, 2025-02:30 PM (IST)
Ghatshila By-Election Result 2025 LIVE: घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से ही जारी है। मतगणना कुल 15 टेबल पर 20 राउंड में की जा रही है। वहीं, आज इंतजार खत्म हो जाएगा कि घाटशिला की जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है और यह सीट किसके नाम जाएगी।
LIVE UPDATES:-
- Ghatshila Election Result 2025- घाटशिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने 12वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद 23385 मतों के अंतर से बड़ा हासिल कर ली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को 64637 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 41252 और जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 9364 मिले।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11वें राउंड की मतगणना के बाद JMM के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को 59150, BJP के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 37055 और JLKM के प्रत्याशी को रामदास मुर्मू 8348 वोट मिले। सोमेश चंद्र सोरेन 22095 मतो से आगे चल रहे है।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए मतों की गिनती जारी है। 10वें राउंड के परिणाम सामने आने तक, INDIA गठबंधन (JMM) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी NDA (BJP) के उम्मीदवार पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। दसवें राउंड के बाद सोमेश चंद्र सोरेन (JMM) को 53,096 वोट, बाबूलाल सोरेन (BJP) को 32,289 वोट और रामदास मुर्मू (JLKM) को 7,811 वोट मिले।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला उपचुनाव तेजी से नतीजों की ओर बढ़ रहा है। 9 राउंड के वोटों की गिनती के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश सोरेन को 46 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के बाबूलाल सोरेन को कुल 30458 वोट मिले हैं। सोमेश सोरेन 15692 वोटों से आगे चल रहे हैं। जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को कुल 7172 वोट मिले हैं। वो तीसरे नंबर पर हैं।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। आठवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को 39130 वोट मिलेष जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 27082 वोट मिले। वहीं, प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 69003 वोट मिले हैं।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को सातवें राउंड की मतगणना समाप्त होने के बाद 7762 के अंतर से बढ़त मिल चुकी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी को 32898 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल सोरेन को 25136 वोट मिले वहीं तीसरे स्थान पर जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 6455 वोट मिले।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की मतगणना में छठे राउंड के परिणाम सामने आ चुके हैं, जिसमें इंडिया गठबंधन (जेएमएम) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर मजबूत बढ़त बना ली है। छठे राउंड के बाद वोटों के बाद झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन 27,467 वोट, बाबूलाल सोरेन (BJP): 21,250 वोट, रामदास मुर्मू (JLKM): 6,061 वोट मिले। वर्तमान में, सोमेश चंद्र सोरेन (जेएमएम) अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल सोरेन (BJP) से 6,217 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- मतगणना - राउंड 05
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 16794
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 23898
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -203
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) - 89
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-5652
6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-70
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-53
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-37
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-331
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 123
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 76
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-236
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 379
14. NOTA- 712
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला में 5 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो गई है। 5 राउंड के बाद भी सोमेश लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां बीजेपी के बाबूलाल सोरेन शुरू से ही पीछे चल रहे हैं। 5 राउंड की वोटिंग के बाद सोमेश सोरेन को कुल 23798 वोट मिले हैं, जबकि बाबूलाल सोरेन को कुल 16794 वोट मिले हैं। यहां से जेएलकेएम प्रत्याशी 5652 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- चौथे राउंड की मतगणना के बाद झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन 7,414 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 20,026 जबकि भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 12,612 और जेएलकेएम के मुर्मू को 5,481 वोट प्राप्त हुए हैं।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन 7541 मदों से आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड की काउंटिंग खत्म हो जाने के बाद झारखंड मुक्ति पहुंच प्रत्याशी को 16110 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 8569 वोट मिले वहीं रामदास मुर्मू को 5278 वोट मिले।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- मतगणना - राउंड 03
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा-8569
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 16110
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -157
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) - 60
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-5278
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला की तीसरे राउंड की वोटिंग के गिनती के बाद सोमेश सोरेन बहुत आगे हो गए हैं। सोमेश सोरेन 7500 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 3 राउंड की वोटिंग के बाद सोमेश सोरेन को कुल 16110 वोट के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। 8569 वोटों के साथ बाबूलाल सोरेन दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

- Ghatshila Election Result 2025 Live- मतगणना - राउंड 02
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 5465
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 10919
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -117
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) - 51
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-4972
6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी - 58
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-36
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय - 25
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-66
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 106
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय - 49
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-177
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय - 239
14. नोटा- 376
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला उपचुनाव में जेएमएम बड़े अंतर से आगे चल रही है। जेएमएम के सोमेश सोरेन 5200 वोटों से आगे चल रहे हैं। दो राउंड की वोटिंग के बाद सोमेश को कुल 10 हजार वोटों से ज्यादा पा चुके हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल सोरेन को दो राउंड में कुल 5464 वोट मिले हैं।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला उपचुनाव मतगणना राउंड- 1
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 2204
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 5450
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -64
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) - 24
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-3286
6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी- 25
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-26
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय- 12
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-40
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 56
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 30
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-94
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 134
14. NOTA- 204
- Ghatshila Election Result 2025 Live- झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटों की गिनती तेजी से हो रही है। यहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश सोरेन आगे चल रहे हैं। पहले राउंड के वोटों की गिनती के बाद सोमेश सोरेन को 5450 वोट मिले हैं तो वहीं रामदास मुर्मू को 3286 वोट मिले हैं जबकि तीसरे पर चल रहे बाबूलाल सोरेन को 2204 वोट मिले हैं।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला उपचुनाव के पोस्टल बैलट की गिनती चल रही है। थोड़ी देर में पहले रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला विधानसभा के उपचुनाव को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी जमशेदपुर स्थित कॉपरेटिव कॉलेज के मतगणना स्थल पहुंचे।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- जमशेदपुर स्थित कॉपरेटिव कॉलेज मतगणना स्थल पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन पहुंचे
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला उपचुनाव के लिए अब से कुछ ही देर बाद पहले राउंड का परिणाम मिलने की उम्मीद है।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 9:00 बजे से रुझान मिलने की संभावना है। मतगणना को लेकर सभी चुनाव पदाधिकारी और कर्मचारियों के साथ प्रत्याशियों उनके एजेंट भी मतगणना केंद्र में पहुंच गए हैं।
- Ghatshila Election Result 2025 Live- घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है।
मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही मिलेगा और संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन की विश्वसनीयता का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। प्रत्येक कर्मी को आयोग के निर्देशों का हूबहू पालन करना होगा। निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही नहीं हो।
13 उम्मीदवारों की सूची
बाबूलाल सोरेन (भाजपा), सोमेश चंद्र सोरेन (झामुमो), रामदास मुर्मू (जेएलकेएम), पार्वती हांसदा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया-डेमोक्रेटिक), पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी), परमेश्वर टुडू, श्रीलाल किस्कू, मानस राम हांसदा, नारायण सिंह, विकास हेम्ब्रम, बसंत कुमार टोपनो, मनोज कुमार सिंह, और रामकृष्ण कांती महली।
बता दें कि घाटशिला विधानसभा सीट पर कुल 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के औसत से अधिक है। इस उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें महिलाओं की संख्या 1,30,921 और पुरुष मतदाता 1,24,899 रही। यानी इस बार महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। इस उपचुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर टिका है, जब यह तय होगा कि घाटशिला की जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है।
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से खाली हुई इस सीट पर अब उनके बेटे सोमेश चंद्र सोरेन मैदान में हैं और भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन ताल ठोक रहे हैं। वैसे तो 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला फिलहाल सत्तारूढ़ झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन के बीच बताया जा रहा है।

