Gaya Town Assembly Seat: गया टाउन विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/11/2020 11:30:47 AM

गयाः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक गया टाउन विधानसभा सीट (Gaya Town Assembly Seat) है। गया जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र गया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

छोटी-छोटी गलियों का शहर गया, मोक्ष नगरी और विष्णु नगरी के तौर पर विश्व प्रसिद्ध है। यहां पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। बौद्ध धर्म के लिए भी इस अंतरराष्ट्रीय शहर का अहम महत्व है। आपको बता दें कि गया शहर सीट पर 1952 में पहली बार विधान सभा चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस (Congress) के केशव प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। वहीं साल 1957 में भी कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार ने इस सीट पर अपना परचम लहराया।

हालांकि 1962 में निर्दलीय तो 1967 और 1969 में जनसंघ की उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे। बाद में साल 1972 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार ने बाजी मारी जबकि 1977 में जनता पार्टी की जीत हुई। इसके बाद 1984 तक फिर से कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट जीतते रहे लेकिन 1990 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) के प्रेम कुमार ने यहां से पहली बार जीत दर्ज की। उसके बाद विपक्ष ने उनके खिलाफ हर बार नए-नए उम्मीदवार उतारे लेकिन कोई उन्हें हरा न सका।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Seat)  में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रेम कुमार ने कांग्रेस (Congress) के प्रिया रंजन को मात दी थी। बीजेपी (BJP) के प्रेम कुमार को कुल 66 हजार 191 वोट मिले और विधायक चुने गए जबकि दूसरे नबंर पर रहे प्रिया रंजन को कुल 43 हजार 956 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय राज कुमार को कुल 7 हजार 120 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Seat) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रेम कुमार ने CPI के जलालउद्दीन अंसारी को 28 हजार 417 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। प्रेम कुमार को कुल 55 हजार 618 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे जलालउद्दीन अंसारी को कुल 27 हजार 201 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के अखौरी ओंकारनाथ को कुल 7 हजार 664 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Seat) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रेम कुमार ने अपना परचम लहराया। प्रेम कुमार को कुल 48 हजार 99 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस (Congress के संजय सहाय को कुल 23 हजार 208 वोट मिले थे। CPI के बच्चु लाल बिठल को कुल 6 हजार 489 वोट मिले और वो तीसरे स्थान पर रहे। पिछले चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर बीजेपी (BJP) का दबदबा रहा है।
PunjabKesari
पिछले 30 वर्षों से गया शहर विधान सभा सीट पर बीजेपी (BJP) के डॉक्टर प्रेम कुमार अपना पचरम लहरा रहे हैं। 1990 के बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Seat) में प्रेम कुमार ने यहां से पहली बार जीत दर्ज की थी, उसके बाद विपक्ष ने उनके खिलाफ हर बार नए-नए उम्मीदवार उतारे लेकिन कोई उन्हें हरा न सका। प्रेम कुमार फिलहाल राज्य की एनडीए (NDA) और नीतीश सरकार में कृषि मंत्री है। इस बार गया टाऊन विधानसभा सीट (Gaya Town Assembly Seat) के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static