किस्मत हो तो ऐसी...गैरेज मैकेनिक रातों-रात बना करोड़पति, Dream11 में टीम बनाकर जीते डेढ़ करोड़

4/23/2024 12:33:54 PM

आरा: कहते हैं ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। कब किसकी किस्मत बदल जाए ये कोई नही जानता। ऐसा ही एक मामला बिहार के भोजपुर जिले में देखने को मिला है, जहां पर एक गैरेज मैकेनिक​ रातों रात करोड़पति बन गया। दरअसल, युवक ने ड्रीम 11 खेलकर डेढ़ करोड़ रुपये जीते हैं।

डेढ़ करोड़ की राशि जीत गया दीपक
बता दें कि युवक का नाम दीपू उर्फ दीपक ओझा है, जोकि उदवंतनगर के कोहड़ा गांव निवासी योगेंद्र ओझा का पुत्र है। दीपू पेशे से एक गैराज मेकैनिक है। दीपू ओझा ने बताया कि वो पिछले 6 महीने से ड्रीम 11 पर टीम बनाता आ रहा है। हालांकि न तो वो ज्यादा पढ़ा लिखा है और न ही क्रिकेट के बारे में एबीसीडी जानता है। बस तुका पर ही टीम बनाता था। रविवार को भी उसने तुके पर केकेआर और आरसीबी के बीच ड्रीम-11 पर टीम बनाई थी। जिसमें वह डेढ़ करोड़ की राशि जीत गया। युवक के खाते में जीती गई राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

दीपक ने बताया कि वो पेशे से एक गैरेज मैकेनिक है। रविवार को उसके पास कुछ काम नहीं था तो उसने अपने बच्चों के दुध के लिए रखे 60 रुपए की टीम बना ली। जब घर वह आया तब मैच खत्म हो गया था उसी समय उसे पता चला कि वो विजेता है। उन्होंने कहा कि कभी उसने सोचा भी नहीं था कि क्रिकेट से वह रातों रात करोड़पति बन जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static