स्व. स्वदेश चोपड़ा की सातवीं पुण्यतिथिः अररिया में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, सिविल सर्जन ने किया उदघाटन

7/7/2022 12:11:33 PM

 

अररियाः पंजाब केसरी ग्रुप के प्रधान संपादक पद्म श्री विजय चोपड़ा की पत्नी स्व. स्वदेश चोपड़ा की सातवीं पुण्यतिथि पर देशभर के विभिन्न राज्यों में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में आज बिहार के कई जिलों में भी मेडिकल कैंप लगाए गए हैं।

अररिया जिले के मोहिनी देवी रुंगटा हॉस्पिटल में मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया है। कैंप का उदघाटन सिविल सर्जन डॉ. विधानचंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं सहित कई लोग मौजूद रहे।

बता दें कि मेडिकल चेकअप कैंप मोहिनी देवी रुंगटा हॉस्पिटल के संचालक संजय प्रधान के निर्देश पर आयोजित किया गया है। कैंप में डॉ. जितेंद्र प्रसाद, डॉ. वीके सिंह, डॉ. विमल कुमार सिंह, डॉ. साकेब अहमद, डॉ. स्नेहा किरण, डॉ. सुनील एवं डॉ. पूजा कुमारी मौजूद हैं।
 

Content Writer

Nitika