Bihar News: पूर्व सांसद अरुण कुमार ने छोड़ी चिराग की पार्टी, लोजपा(रा) पर लगाया धोखा देने का आरोप
Thursday, Mar 28, 2024-02:47 PM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई से सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अरुण कुमार (Former MP Arun Kumar) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर धोखा देने का आरोप लगाया है।अरुण कुमार ने कहा कि जनता सब देख रही है।
बता दें कि अरुण कुमार जहानाबाद के पूर्व सांसद रह चुके हैं। गौरतलब हो कि एनडीए के सहयोगी चिराग पासवान को इस बार पांच लोकसभा सीटें मिली हैं, जिनमें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई शामिल हैं। वहीं, लोजपा (रामविलास) के द्वारा जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-40 से अरुण भारती के नाम की घोषणा भी कर दी गई है। अरुण भारती, चिराग पासवान के बहनोई है।
बिहार में सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव
बिहार में सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में बिहार की 4 सीट पर वोटिंग होगी, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में 5-5 सीटों पर वोटिंग होगी और छठवें और सातवें चरण में 8-8 सीट पर वोटिंग होनी है। इसके बाद 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar Aam Mahotsav: बिहार में आम महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
