झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

12/1/2022 11:10:01 AM

 

रांचीः झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का गुरुवार की सुबह लगभग 6.30 बजे बोकारो के सिटी सेंटर स्थित अपने आवास में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 12 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें रांची मेडिका अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पिछले मंगलवार को डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार होते हुए देख डिस्चार्ज कर दिया था। इसके बाद वह घर पर ही थे। बोकारो के पूर्व विधायक सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्य थे। वहीं सिंह पहली बार 1977 में विधायक बने थे। बाद में सिंह भाजपा से 1985 व 1990 में बोकारो से विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2000 में झारखंड गठन के बाद सिंह राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बने थे।

बता दें कि सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 9 बजे उनके पैतृक गांव चंदनक्यारी में किया जाएगा। उनके बड़े पुत्र राणा प्रताप भी अमेरिका से पहुंच गए हैं।

Content Writer

Nitika