Fatuha Assembly Seat: फतुहा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/16/2020 5:19:01 PM

 

पटनाः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक फतुहा विधानसभा सीट (Fatuha Assembly Seat) है। पटना जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि इस सीट पर सीट साल 1957 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के शिव महादेव प्रसाद चुनाव जीते। 1962 में कांग्रेस (Congress) के कौलेश्वर दास विधायक चुने गए। इसके बाद 1967 में भारतीय जन संघ के आरसी प्रसाद चुनाव जीते, जबकि 1969 में एक बार फिर से कौलेश्वर प्रसाद ने यह सीट कांग्रेस की झोली में डाला। 1972 में भारतीय जन संघ ने वापसी की और कामेश्वर पासवान विधायक चुने गए। इसके बाद कामेश्वर पासवान दूसरी बार 1977 में जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीते।

1980 से लेकर 1995 तक पुनीत राय लगातार 4 बार विधायक बने। 1980 में जनता पार्टी सेक्युलर, 1985 में लोकदल, 1990 और 1995 में जनता दल की तरफ से मैदान में थे। 2000 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दिनेश चौधरी विधायक चुने गए। 2003 के उपचुनाव में भी यह सीट राजद के पास ही रही और ओम प्रकाश पासवान विधायक बने। 2005 के फरवरी और अक्टूबर में जेडीयू (JDU) के सरयुग पासवान चुनाव जीते। 2010 और 2015 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रामानंद यादव चुनाव जीते।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रामानंद यादव ने लोजपा (LJP) के सत्येंद्र कुमार सिंह को 30 हजार 402 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। रामानंद यादव को कुल 77 हजार 210 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सत्येंद्र कुमार सिंह को कुल 46 हजार 808 वोट मिले थे, तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी के सतीश कुमार को कुल 5 हजार 854 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रामानंद यादव ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अजय कुमार सिंह को 9 हजार 656 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। रामानंद यादव को कुल 50 हजार 218 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अजय कुमार सिंह को कुल 40 हजार 562 वोट मिले थे, तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय देव कुमार को कुल 4 हजार 299 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सरयुग पासवान ने कांग्रेस के संजीव प्रसाद टोनी को 10 हजार 64 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। सरयुग पासवान को कुल 35 हजार 130 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे संजीव प्रसाद टोनी को कुल 25 हजार 66 वोट मिले थे, तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी के नागेश्वर पासवान को कुल 9 हजार 298 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर 2 बार से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कब्जा है, जबकि 2005 में जेडीयू (JDU) को जीत मिली था, लेकिन जिस तरह से इस बार चुनाव में कई गठबंधन मौजूद है। ऐसे में किस पार्टी को जीत मिलेगी यह कह पाना मुश्किल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static