बेटे की अस्थियां लेकर पटना पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के पिता, गंगा में की जाएंगी प्रवाहित

6/17/2020 3:52:03 PM

 

पटनाः फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह अपने बेेटे की अस्थियों को लेकर पटना पहुंच चुके हैं। अब उन अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया जाएगा।

सुशांत सिंह ने रविवार को मुंबई के एक फ्लैट में सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद सोमवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार में सुशांत के पिता, बहन, चचेरे भाई और भाजपा के विधायक नीरज कुमार बब्लू भी साथ गए थे। सुशांत के अंतिम संस्कार में कई मशहूर अभिनेता भी शामिल हुए थे।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके फैंस सहित तमाम लोग सदमे में हैं। कई लोगों के द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि सुशांत से 7 फिल्में छिन ली गई थी, जिसके कारण वह डिप्रेशन में चले गए। बिहार के एक वकील ने करण जौहर, सलमान खान सहित 8 लोगों पर मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज करवा दिया है।

 

 

Nitika