Ekma Assembly Seat: एकमा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/24/2020 1:05:15 PM

पटनाः बिहार का एकमा विधानसभा सीट (Ekma Assembly Seat) महाराजगंज लोकसभा के तहत आता है। 1951 में एकमा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट लक्ष्मी नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी।

वहीं 2010 के चुनाव में एकमा सीट से जेडीयू (JDU) के टिकट पर मनोरंजन सिंह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में एकमा सीट से एक बार फिर मनोरंजन सिंह ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में एकमा सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट मनोरंजन सिंह ने जीत हासिल की थी। मनोरंजन सिंह ने चुनाव में 49 हजार 508 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट कामेश्वर कुमार सिंह को 41 हजार 352 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मनोरंजन सिंह ने कामेश्वर कुमार सिंह को 8 हजार 156 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह, 28 हजार 345 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में एकमा से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट मनोरंजन सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। मनोरंजन सिंह ने चुनाव में 55 हजार 474 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट कामेश्वर कुमार सिंह ने 26 हजार 273 वोट हासिल किया था। इस तरह से मनोरंजन सिंह ने कामेश्वर कुमार सिंह को 29 हजार 201 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस(Congress) कैंडिडेट शिवकुमार सिंह 3 हजार 226 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

Ramanjot