लालू के करीबी राजद विधायक शंभू यादव के ठिकानों पर ED की रेड, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

3/20/2024 11:35:34 AM

बक्सर(संजय उपाध्याय): बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर राजद विधायक शंभू यादव के यहां ईडी का रेड पड़ने से हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो आय से अधिक संपत्ति मामले में शंभू यादव और उनके करीबी के यहां रेड पड़ा हुआ है।



जानकारी के अनुसार, आरजेडी विधायक शंभू यादव के बक्सर स्थित आवास पर बुधवार सुबह ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची। बताया जा रहा है कि शंभू यादव के कई करीबियों के यहां भी ईडी का रेड पड़ा हुआ है। शंभू नाथ यादव बक्सर के ब्रह्मपुर सीट से राजद के विधायक हैं और लालू यादव के बहुत करीबी है। राजनीति में आने से पहले शंभू यादव बिहार पुलिस में कांस्टेबल थे।
 

Content Editor

Swati Sharma